top of page

महिला संगठन कार्यक्रम | दि. 20.02.2022

  • camanojtsharma
  • Feb 23, 2022
  • 2 min read

Updated: Apr 3, 2022


ree


🌷 अ. भा. श्री खाण्डल विप्र महासभा शाखा सभा नागपुर🌷


🌷 महिला संगठन🌷


दिनांक 20 फ़रवरी 2022 को शाखा सभा नागपुर महिला संगठन की अध्यक्षा सौ. अनिता रामप्रसादजी चोटिया के निवास स्थान कृषि कुंज परिसर के अतिथि गृह, में महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


सर्व प्रथम सभी बहनों के द्वारा परशुरामजी की फ़ोटो पर फूलमाला अर्पण करके पूजा की गई ।

उपस्थित सभी बहनों का कुमकुम टीका लगाकर और फूल देकर सौ. अनिताजी की बिटिया गोरांगी द्वारा स्वागत किया गया ।


इस कार्यक्रम के आयोजन का प्रस्ताव सौ. राजश्री अश्विनीजी चोटिया ने रखा जिसके लिए सभी बहनें सहर्ष तैयार हुई।


सभा के शुरुआत में प्रस्तावित भाषण आदरणीय सौ. राजश्री अश्विनीजी चोटिया ने दिया।


इस कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में महासचिव सौ. ज्योति नितिनजी जोशी एवं कोषाध्यक्ष सौ. रिया आशीषजी मंडगिरा ने अपना पूर्ण योगदान दिया।


सभी खाण्डल सखियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ बैठक में भाग लिया और पूर्ण सहयोग के साथ आगामी कार्यक्रम गणगौर उत्सव को पूरे उमंग के साथ मनाने के लिए अपने सुझाव दिये। सभी बहनों ने अपने प्रोफेशन के बारे में बताया l सौ. गायत्रीजी जोशी ने सभी महिलाओं को एक दूसरे के प्रोफेशन में सहयोग देने के बारे में अपने विचार प्रकट किए। डा. पूजा योगेशजी शर्मा (मंडगिरा) ने बच्चियों को उनके भविष्य में आने वाली कुछ समस्याओं से सम्बंधित विषयों पर जानकारी दी। इस बैठक के माध्यम से हमें ज्ञात हुआ कि हमारी खाण्डल बहनें हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं।


🌷 सत्कार🌷


🌟 डॉक्टर सौ. पुजा योगेशजी मंडगिरा को प्राणीशास्त्र के अंतर्गत studies of Qualitative and quantitative analysis rock bee (APIS Dorsata) Honey इस विषय पर PHD प्राप्त करने पर सत्कार किया गया।

🌟 सौ. राजश्री अश्विनीजी चोटिया को विप्र सेतु महिला दिवस पर मार्च 2022 शक्ति अंक के लिए अतिथि सम्पादक बनाया गया इसलिए सभी सखियों ने स्वागत किया यह हमारे नागपुर के लिए गौरव की बात है


PLEASE OPEN THE LINK 👇🏻

सौ. ज्योति नितिनजी जोशी ने सभी बहनों के लिए एक मनोरंजक गेम भी रखा जिसमें सभी को बहुत आंनद आया।


इस कार्यक्रम में सहभागी सौ. अनिता रामप्रसादजी चोटिया, सौ. ज्योति नितिनजी जोशी, सौ. रिया आशीषजी मंडगिरा, सौ. राजश्री अश्विनीजी चोटिया, सौ. दीपा संतोषजी शर्मा (रुथला), सौ. मंजु नरेंद्रजी जोशी, सौ. शशि दिपकजी पिपलवा, सौ. रंजना कैलाशजी खंडेलवाल (काछवाल),सौ. सुनीता पंकजजी जोशी, सौ. संगीता पप्पुजी जोशी, डा. पूजा योगेशजी शर्मा (मंडगिरा), सौ कोमल वरुणजी पीपलवा, सौ. नीरु पंकजजी जोशी, सौ. सुमन राधेश्यामजी चोटिया, सौ. संगीता विरेंद्रजी नवहाल, सौ. बबीता सोहनलालजी चोटिया, सौ. गायत्री शान्तनुजी जोशी, सौ. आकांक्षा निलेशजी मंडगिरा, सौ. पूजा अनिलजी शर्मा(माटोंलिया) सौ. हर्षा राजेशजी शर्मा (रुंथला), सौ.मीनल नरेशजी शर्मा (रुंथला) कु. गौरांगी रामप्रसादजी चोटिया, सौ. संगीता सुनीलजी शर्मा (माटोंलिया), कु. श्वेता खंडेलवाल आप सभी बहनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।


सौ. अनिता रामप्रसादजी चोटिया अध्यक्षा शाखा सभा नागपुर महिला संगठन की अध्यक्षता में सभा सम्पन्न हुई। अध्यक्षा अनिता जी की तरफ से बैठक में उपस्थित सभी बहनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई ।

सभा के अंत में सौ. रिया आशीषजी मंडगिरा ने सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


🙏🏻

सौ. ज्योति नितिनजी जोशी

महासचिव

शाखा सभा नागपुर महिला संगठन




 
 
 

Comments


©2022 by शाखा सभा नागपुर

akhil bharatvarshiya shri khandal vipra mahasabha Shakha Sabha Nagpur

Created on 21 / 01 / 2022

bottom of page