गणगौर पर्व - कार्यक्रम का आयोजन
- camanojtsharma
- Apr 3, 2022
- 3 min read
Updated: Apr 4, 2022


🌷गणगौर पर्व के दौरान हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन🌷
दिनांक 27 मार्च 2022 दिन रविवार को सिर्फ़ और सिर्फ़ शाखा सभा नागपुर महिला संगठन द्वारा सुहाग, सौभाग्य, समृद्धि का त्यौहार गणगौर उत्सव के उपलक्ष पर संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम कृषि कुंज कम्यूनिटी हॉल रामदासपेठ मट्रो सिटी नागपुर में आयोजन हुआ।

सर्वप्रथम भगवान गणेशजी, इसर-गणगौर एवं परशुरामजी की फ़ोटो पर फूलमाला अर्पण करके पूजा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सौ. स्वातिजी मनिशंकरजी शर्मा (गोधला) सीनियर मैनेजर पंजाब नैशनल बँक़ नागपुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उपस्थित सभी बहनों का कुमकुम टीका लगाकर, काकन डोरा और गजरा देकर बिटिया गोरांगी चोटिया, हुनर जोशी, कु.ईशिता चोटिया एवं साँची जोशी द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में प्रस्तावित भाषण में गणगौर पूजन का महत्व पूजा अर्चना की विधि आदरणीय सौ. राजश्री अश्विनीजी चोटिया ने दि।

कु. भूमिका नरेंद्रजी जोशी एवं सौ. नीरूजी पंकजजी जोशी (ननद - भाभी) ने इसर गणगौर की भूमिका में आकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया जिसके लिए उन्हें सर्प्राइज़ भेंट दी गई।
आज सजाऊँगी खुद को ऐसे कि तू मेरा चकोर हो जाए
रूप श्रृंगार देख कर मेरा आज तू झूमता मोर हो जाए
पतझड़ सी तपती दुपहरी में तू मेरी सुहानी छाँव हो जाए
रतजगी आँखों का मेरी तू सुनहरा हसीन ख़्वाब हो जाए
मैं लुक छिप करू तेरी पूजा तू शिव मूरत माटी की हो जाए
मेरे पतिव्रता को तू महल अटारी और घाट गणगौर हो जाए
शहर की गलियों में तेरे मेरे प्यार की चर्चा हो जाए
अखंड सौभाग्य का माँ से आज मुझकों वरदान मिल जाए।

इस अवसर पर गणगौर पूजन किया गया। गणगौर को सजाया गया। सोलह श्रृंगार किया गया। गणगौर पूजन के महत्व पर रोशनी डाली गई। इसी क्रम में मारवाड़ी और हिदी फिल्मों की गीतों पर महिलाओं के द्वारा जमकर नृत्य किया गया। लोक गीत गाए गए। नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जहां पर सास-बहु की वार्तालाप को बहुत ही रसीले तरीके से प्रस्तुत किया गया। जिसके माध्यम से कई संदेश भी दिए गए। वहीं गुदगुदाने को भी मजबूर कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं बेहद खूबसूरत लग रही थी। अवसर को देखते हुए चारों ओर उमंग और खुशी का वातावरण नजर आ रहा था। महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गणगौर पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। हमारी संस्कृति बरकरार रहे, भावी पीढ़ी इस बारे में जान सके यही इस कार्यक्रम का उद्देश भी रहा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी महिलाओं का भरपूर सहयोग रहा। झूमते, नाचते-गाते उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
गणगौर कार्यक्रम के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। वहीं अखंड सौभाग्य का प्रतीक गणगौर विषय पर परिचर्चा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बलून प्रतियोगिता में सौ आकांक्षा निलेशजी मंडगिरा एवं सौ. रंजना कैलाशजी खंडेलवाल संयुक्त रूप से विजेता रही। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में कार्यकारिणी की सभी महिलाओं के साथ-साथ सौ. रिया आशीषजी मंडगिरा का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने मिलकर मां गौरजा की आरती की।
आदरणीय और सम्मांनिय सौ. राधा ताराचन्दजी चोटिया, सौ. निर्मला रामप्रसादजी मंडगिरा, सौ. सीता सत्यनारायणजी मंडगिरा एवं सौ. प्रेमलता ओमप्रकाशजी जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला सदस्यों को अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दिया।
इस कार्यक्रम में सहभागी सौ. अनिता रामप्रसादजी चोटिया, सौ. राधा ताराचन्दजी चोटिया, सौ. निर्मला रामप्रसादजी मंडगिरा, सौ. सीता सत्यनारायणजी मंडगिरा, सौ. प्रेमलता ओमप्रकाशजी जोशी, सौ. मंजू गोपालजी सिहोटा, सौ. ज्योति नितिनजी जोशी, सौ. रिया आशीषजी मंडगिरा, सौ. राजश्री अश्विनीजी चोटिया, सौ. दीपा संतोषजी शर्मा (रुथला), सौ. मंजु नरेंद्रजी जोशी, सौ. शशि दिपकजी पिपलवा, सौ. रंजना कैलाशजी खंडेलवाल (काछवाल),सौ. सुनीता पंकजजी जोशी, सौ. संगीता पप्पुजी जोशी, सौ. रेखा बजरंगजी रुंथला, डा. पूजा योगेशजी शर्मा (मंडगिरा), कु. कोमल गोपालजी सिहोटा, सौ. नीरु पंकजजी जोशी, सौ. रेखा उमाशंकरजी रुंथला, सौ. अलका नरेशजी जोशी, सौ. उषा पंकजजी जोशी, सौ. सुमन राधेश्यामजी चोटिया, सौ. जिज्ञासा विनोद चोटिया, सौ. संगीता विरेंद्रजी नवहाल, सौ. बबीता सोहनलालजी चोटिया, सौ. इंदू महेशजी चोटिया, सौ.दुर्गा दर्शन जी चोटिया, सौ. आकांक्षा निलेशजी मंडगिरा, सौ. पूजा अनिलजी शर्मा (माटोंलिया), सौ.मीनल नरेशजी शर्मा (रुंथला) कु. गौरांगी रामप्रसादजी चोटिया, सौ. संगीता सुनीलजी शर्मा (माटोंलिया), कु. श्वेता खंडेलवाल, सौ. मंजू शर्मा, सौ श्रधा आदित्य नव्हाल, सौ. सुनिता अनिलजी जोशी आप सभी बहनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।
सौ. अनिता रामप्रसादजी चोटिया अध्यक्षा शाखा सभा नागपुर महिला संगठन की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई l
कार्यक्रम के अंत में सौ. सुमन राधेश्यामजी चोटिया ने सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
🙏🏻
सौ. ज्योति नितिनजी जोशी
महासचिव
शाखा सभा नागपुर महिला संगठन

































































































































Comments